लंबे समय से क्षेत्र के किसान नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस पर शनिवार को लाछोरा तालाब से नहरों में पानी छोड़ा गया। अब किसानों को बोवनी करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कपास की बोवनी शुरू हो गई लेकिन किसानों के पास पानी नहीं होने से किसान चिंतित थे।
इसे लेकर किसानों ने जल संसाधन विभाग से लाछोरा तालाब बेड़िया का पानी नहर में छोड़ने की मांग की गई थी। वहीं जल संसाधन विभाग की टीम शनिवार सुबह लाछोरा तालाब पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना कर नहर में पानी छोड़ा गया। सब इंजीनियर बालकृष्ण बांके ने बताया तालाब में 8 फीट पानी है। इसमें किसानों को पानी आसानी से मिल सकेगा जिससे किसान कपास की बोवनी कर सकेंगे। नहर में पानी आने से किसान खुशी की लहर है। वहीं तालाब का गेट जर्जर होने पर विभाग द्वारा गेट की मरम्मत कराई जा रही है। इस तालाब में पानी भराने पर 11 फीट पानी आता है जो वर्तमान में 8 फीट ही पानी है। इस दौरान बड़वाह एसडीओ रमेश सिंह चौहान, सब इंजीनियर बालकृष्ण बांके, तालाब अध्यक्ष सरीफ खान, संचालनकर्मी प्रहलाद यादव, उपाध्यक्ष श्रीराम भटान्या, सुनील पटल्या, सुरेंद्र दरबार उपस्थित थे।
लाछोरा तालाब पर गेट की मरम्मत करते कर्मचारी।