सनावद | ग्रीन वेली सीनियर सेकंडरी स्कूल कानापुर के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वी व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर इतिहास रचा। कक्षा 12 वीं के 18 विद्यार्थी शासन द्वारा लेपटॉप वितरण योजना में नामित हुए। संस्था के विवेक मीणा 93 प्रतिशत के साथ जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम व कीर्ति केवट ने 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवांवित किया। कक्षा 10 वीं में 119 व कक्षा 12 वीं में 90 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संस्था के डायरेक्टर मनोज पटेल, हुकुम पटेल व सीताराम पटेल ने उपलब्धि का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम एवं शिक्षक व शिक्षिकाओं के अध्यापन को दिया। संस्था प्राचार्य नितिन जायसवाल व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया है।