- Hindi News
- National
- वार्षिकोत्सव की तैयारी के लिए अवकाश के दिन भी खोला स्कूल, थकान के कारण सो गए बच्चे
वार्षिकोत्सव की तैयारी के लिए अवकाश के दिन भी खोला स्कूल, थकान के कारण सो गए बच्चे
सनावद | अांबेडकर जयंती पर शासन ने सभी स्कूलों का शासकीय अवकाश घोषित किया था। शासन की इस घोषणा के बाद भी कानापुर स्थित ग्रीन वैली स्कूल के संचालक ने शासन के इस आदेश का पालन नहीं किया। ग्रीन वैली स्कूल अांबेडकर जयंती के दिन भी खुला रहा। जहां जिम्मेदार स्वयं धूप व भीषण गर्मी से बचने के लिए छांव में बैठकर तपती धूप में विद्यार्थियों से नंगे पैर खुले मैदान में कार्यक्रम करवा रहे थे। स्कूल प्रबंधन ने इसके पहले भी कई अवसरों पर अवकाश व रविवार के दिन स्कूल संचालित किया है। कुछ शिक्षकों की सैलरी रोकने, अनुभव प्रमाण पत्र व जमा डॉक्यूमेंट ना देने की भी बातें सामने आई है। वर्तमान में सुबह की शिफ्ट के आदेश के बाद भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम के नाम पर स्कूल लगाया जा रहा है।
संचालक ने कहा- पालकों से अनुमति ले कर लगाया स्कूल
अभिभावक बोले बच्चे सुबह 7 बजे घर से निकलकर शाम 6 बजे तक लौटते हैं। भीषण गर्मी में बच्चे टीन शेड वाली कक्षाओं में बैठने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ता है। प्रबंधन समिति व स्कूल में विवाद व शिकायतों के कारण स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। स्कूल संचालक सीताराम पटेल ने बताया स्कूल में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम की तैैयारी चल रही हैै। अांबेडकर जयंती के दिन पालकों से अनुमति लेने के बाद ही स्कूल लगाया।