संस्था... संविधान निर्माता की दी जानकारी
सनावद | ग्रीन वैली सीनियर सेकंडरी स्कूल कानापुर में डॉ. भीमराव अांबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मनोज पटेल, हुकुम पटेल व सीताराम पटेल ने अांबेडकरजी के श्री चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिका सुश्री सरस्वती पगारे ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था प्राचार्य ने छात्रों को संविधान और संविधान निर्माण के बारे में जानकारी दी।