पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिनाथ जैन मंदिर में अस्थाई वेदी पर जिनबिम्बों की हुई स्थापना

आदिनाथ जैन मंदिर में अस्थाई वेदी पर जिनबिम्बों की हुई स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | बुधवार को भवानी मार्ग स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर में चल रहे तीन दिनी आयोजन का समापन हुआ। जैन समाज द्वारा 125 वर्ष प्राचीन मंदिर में मूलनायक भगवान आदिनाथ भगवान की वेदी के जीर्णोद्धार व गर्भ गृह को नवीन रूप प्रदान करने के लिए किया।

बुधवार को सुबह द्वारा मूल वेदी पर विराजमान जिनबिम्बों के अभिषेक शांति धारा भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा व अन्य तीर्थंकरों की भक्ति में अर्ध्य समर्पण के बाद अस्थाई वेदी पर प्रतिमाओं को विराजमान करने की धार्मिक प्रक्रिया की गई। टीकमचंद भूंच, ज्ञानचंद भूंच, उदय पहाड़िया, अक्षय जैन, आशीष पाटनी, लोकेंद्र जैन, पारस जैन, नरेश पाटनी, सौरभ पहाड़िया, सुधीर चौधरी, विशाल चौधरी, हेमचंद पाटोदी ने अन्य तीर्थंकरों की प्रतिमाओं को वेदी पर विराजमान किया। श्रद्धालुओं ने वेदी जीर्णोद्धार व मंदिर के कार्यों के लिए स्वेच्छा से दान राशि की घोषणा की। इस दौरान शोभागभाई, अनंतलाल जैन, आशीष झांझरी, डॉ. नरेंद्र जैन भारती, पवन जैन, दीपचंद पाटनी, नरेंद्र पाटनी, दिनेश जैन, सत्येंद्र जैन, सलित जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, सुकेश जैन, अशोक जैन, प्रदीप पंचोलिया सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...