पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछले दिनों हुई घटना के बाद लड़की की इंदौर में इलाज के दौरान हुई मौत

पिछले दिनों हुई घटना के बाद लड़की की इंदौर में इलाज के दौरान हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौड़वा | भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौड़वा में शुक्रवार रात को एक लड़की को जलाकर उसके घर के सामने कोई छोड़ गया। जिसका इलाज इंदौर में चल रहा था। जहां शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने लड़की को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस को दिए बयान में लड़की ने स्वयं को आग लगाना बताया है। परिजनों के अनुसार कृष्णा मसानी (33) गांव में 8 से 9 सालों से आशा सहयोगी का कार्य उप स्वास्थ्य में करती थी। उसकी शादी मोखलगांव में हुई थी। शादी के 1से 2 साल बाद उसके पति जमानालाल मसानी की मौत हो गई। इसके बाद से वह दौड़वा में रहकर काम करती थी। 12 अप्रैल शुक्रवार शाम 6 बजे किसी का फोन आया वह अपनी स्कूटी से चली गई। घर वालों ने पूछा तो उसने बताया अस्पताल के काम से जा रही हूं। रात करीब 9 बजे उसे निर्वस्त्र कोई जली हुई हालत में स्कूटी सहित छोड़कर चला गया। उसकी आवाज सुनाई देने पर परिवार के सदस्य निकले। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। उसे सनावद सिविल अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान 13 अप्रैल शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे मौत हो गई। परिजनों ने कहा हमारी लड़की को किसी ने जला कर हत्या कर दी है। जबकि पुलिस के बयान मैं उसने स्वयं काे आग लगाना बताया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है। भीकनगांव थाने की एसआई साधना पूरे ने बताया इंदौर में पीएम ओर बयान हुए है। मर्ग आने पर उसकी जांच की जाएगी। अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

कृष्णा मसानी।

खबरें और भी हैं...