पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... संघ तहसील व ब्लॉक इकाई की हुई बैठक

संस्था... संघ तहसील व ब्लॉक इकाई की हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | शिक्षक संघ की तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। संकुल स्तर पर सभी शिक्षकों की सर्विस बुक का संधारण प्रति वर्ष किया जाए। समयमान वेतनमान व उसके एरियर का लाभ शीघ्र दिया जाए। द्वितीय क्रमोन्नति में छूटे शिक्षकों के नाम जोड़कर शीघ्र आदेश जारी किए जाए। मार्च 99 के बाद स्वयं के व्यय पर डीएड व बीएड करने वाले शिक्षकों को वेतनवृद्धि दी जाए। अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश व सातवें वेतनमान का लाभ। बैठक में सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि सेवानिवृति के बाद सभी स्वेच्छा से निशुल्क शासकीय शालाओं में अपनी सेवाएं दे। बैठक में तहसील अध्यक्ष शिशिर देसाई, गोपाल कृष्ण आर्य, महेंद्र सिंह कछवाहे, बाबूलाल खरे, लच्छीराम चौधरी, आसाराम वर्मा, गोमसिंह सोलंकी, ओमप्रकाश कुमरावत, निलेश जैन, दुर्गा शंकर अत्रे, संगीता देसाई सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...