महोत्सव को लेकर हुई बैठक
सनावद | सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के प्राकट्य महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को मुरली मनोहर मंदिर में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पंडित शुभम शर्मा ने बताया महोत्सव 22 अप्रैल गंगा सप्तमी पर मनाया जाएगा। पंडित अरुण चतुर्वेदी ने बताया महोत्सव में भाग लेने हेतु पुरुष वर्ग के लिए धोती कुर्ता सफेद रंग व महिलाओं के लिए पीले और लाल रंग की साड़ी रखी गई है। नगर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए विप्र जनों द्वारा संयुक्त रुप से शंख ध्वनि कर नगर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि को लेकर केंद्रित रहेगा। सुर मधुर भजन मंडली के साथ समाज के युवा अश्व पर सवार होकर धर्म पताका के माध्यम से यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान बैठक में कैलाश खेड़े, श्यामसुंदर दफ्तरी, राकेश गीते, महेश जोशी, युवराज शर्मा, देवेंद्र करहे, विजय भटोरे, चंद्रशेखर डालके, दुर्गाशंकर तारे, जगदीश तारे, सुरेश व्यास, यतींद्र जोशी, कमलेश पगारे सहित अन्य उपस्थित थे।