विवाह से होता है एक नए परिवार का सृजन
भगवान राम और लक्ष्मण ने असुरता को जीत कर राम राज्य स्थापित किया। उसी प्रकार विवाह संस्कार के माध्यम से दो आत्मा अपना स्वतंत्र अस्तित्व खोकर परस्पर एक-दूसरे में विलीन होकर अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेती है। तपोवन के माध्यम से सेवा, सहिष्णुता व संयम का मार्ग अपनाती है। विवाह के माध्यम से एक नए परिवार का सृजन होता है। जिसमें वर-वधू का सम्मिलित अस्तित्व एक नवीन गृहस्थ के रूप में परिणित होता है।
समीपस्थ ग्राम बड़ूद में अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा आयोजित 17 जोड़ों के सामूहिक विवाह संस्कार कराते हुए यज्ञाचार्य पं. रविंद्र दुबे ने ऋषि संदेश देते हुए यह बात कही। सनावद व बड़ूद गायत्री परिवार के परिजन, महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल व युवा मंडल, विवाह संस्कार टोली में महेंद्रसिंह पंवार, महेंद्रसिंह चौहान का सहयोग रहा। इसी प्रकार सनावद कृषि उपज मंडी में राठौड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें समाज के 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान बड़वाह विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर, समाज सेवी नरेंद्र पटेल, रहमान खान, कृष्णपालसिंह मौर्य, चंद्रपालसिंह तोमर, समाज के जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्रसिंह चौहान सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सामूहिक विवाह में रस्म पूरी करते दंपति।
24 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
मंडलेश्वर | मालवीय भारूड़ समाज के 24 जोड़ों का सामूहिक विवाह कृषि उपज मंडी श्रीनगर कॉलोनी में हुआ। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने समाज की धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन व विधायक राजकुमार मेव ने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसमें हजार समाजजनों सहित राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक राजकुमार मेव, सचिन यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, आत्माराम पटेल, मनोज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
13 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बागोद | नवयुवक बड़गुर्जर समाज द्वारा सामूहिक विवाह का निशुल्क आयोजन किया। जिसमें ग्राम व आसपास के 13 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सामूहिक विवाह कराया गया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश झंझोत ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। कन्यादान भी किया। ग्राम के प्रवीण जैन, अशोक जैन, अनू बड़गुर्जर ने भी कन्यादान किया। इस सामूहिक विवाह में बड़गुर्जर समाज व ग्रामवासियों का सहयोग रहा। ग्राम के युवाओं ने उत्साह से इस कार्यक्रम को कराया।
इधर, राजपूत समाज का हुआ सामूहिक विवाह
पिपल्याबुजुर्ग | अखिल भारतीय राजपूत समाज का सामूहिक विवाह समिति पिपल्या शाखा के तत्वावधान में हुआ। इसमें 20 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे। करणी समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सुबह 9.30 बजे दूल्हों को आकर्षक बग्घियों में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। वर वधू ने अग्नि को साक्षी रख एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। पूर्व सरपंच इंदरमल जैन, खेमराज जैन, निलेश जैन, महेंद्र सिन्हा, संजय शर्मा, चैन सिंह मंडलोई सहित अन्य उपस्थित थे।
20 जोड़ों ने लिए सात फेरे
करही | अक्षय तृतीया पर नगर में पहली बार मां अहिल्या देवी महिला समिति ने सर्व समाज मुख्यमंत्री निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा रंसोरे ने बताया सम्मेलन में करही, महेश्वर से 47 जोडों का विवाह विधि-विधान के साथ पंडित अशोक शर्मा ने कराया। कार्यक्रम में महिला मंडल की शकू बाई, मंजू साहू, वंदना शर्मा, रेखा पिपलदे, सुनीता पंवार, जंद्रलता बाई, दुर्गा भार्गव, संगीता सिटोले सहित अन्य उपस्थित थे।
बारात में नाचते समाज के लोग।
महिला मंडल के कराया निःशुल्क सामूहिक विवाह
सनावद | श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह समिति द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत श्री रेवा गुर्जर छात्रावास में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में 20 नवयुगलों का विवाह कराया गया। शुरुआत अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा खरगोन जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी व ममता चौधरी ने मां गायत्री के पूजन से किया। गायत्री पद्धति के माध्यम से विवाह कराने वाले राजू बिर्ला, विजेंद्र बिर्ला, भगवानदास बिर्ला व जगदीश शाह ने मंच से विवाह संस्कार कराते हुए संदेश दिया।