पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | कातोरा से खाना बनाकर सनावद आ रहे तीन बाइक सवारों को आयशर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को कातोरा से सनावद की ओर बाइक से गीता बाई पति मानसिंह (65) निवासी सनावद, मधुरबाई पति राजू निवासी इनपून, किशोर पिता चेतराम (35) निवासी पुनर्वास आ रहे थे। इसी दौरान बड़गांव व कातोरा के बीच एक आयशर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गीता बाई की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दाे घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़िया ले गए। जहां इलाज न होने पर सनावद लाया गया।

खबरें और भी हैं...