श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह का आयोजन आज
श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह का आयोजन आज
सनावद | श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह समिति द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन श्री रेवा गुर्जर छात्रावास में होगा। गायत्री पद्धति से 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। अभा गुर्जर महासभा खरगोन जिले के उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति द्वारा आयोजन के 10 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसमें सामूहिक विवाह के माध्यम से हजारों युवक युवतियों का विवाह हुआ है। समिति के अध्यक्ष रमेश मोराण्या जगदीश शाह व कमल पटेल ने बताया समय व धन की बचत के साथ ही सामाजिक एकता व समरूपता के लिए सम्मेलन अति महत्वपूर्ण है। ग्राम चितावद में श्री रेवा गुर्जर समाज के सम्मेलन में 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समिति के भोलेनाथ बिर्ला, लक्ष्मीनारायण पटेल, ईश्वर मुछाला, रेवाराम पटेल ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग का आह्वान किया है।