पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर युवा पहुंचेंगे समाधि स्थल रावेरखेड़ी

रैली निकालकर युवा पहुंचेंगे समाधि स्थल रावेरखेड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमंत बाजीराव पेशवा स्मृति प्रतिष्ठान मप्र के तत्वावधान में मंगलवार को बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेरखेड़ी में आगामी 28 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में शामिल होने के लिए गांव-गांव जाकर आमंत्रण देने व रैली निकालकर इसमें शामिल होने का आह्वान करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के पूर्व निखिलेश माहेश्वरी ने बाजीराव पेशवा की समाधि पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में प्रतिष्ठान के सचिव विवेक भटोरे ने बाजीराव पेशवा के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया बाजीराव पेशवा ने 41 युद्ध लड़कर सभी जीते। वे अजेय, अद्वितीय योद्धा थे। बाजीराव पेशवा का जन्म 18 अगस्त 1700 को पुणे में हुआ था। बाजीराव पेशवा 1720 में चतुर्थ मराठा छत्रपति शाहूजी महाराज के पेशवा बने। बाजीराव पेशवा ने अपने जीवनकाल में 41 लड़ाई लड़ी लेकिन एक भी लड़ाई नहीं हारे। दक्षिण में निजाम से युद्ध करके वापस लौटते समय बाजीराव को नर्मदा के किनारे लू लगने से रावेरखेड़ी में 28 अगस्त 1740 को बाजीराव पेशवा की मृत्यु हुई। ऐसे वीर योद्धा की स्मृति में 22 साल से श्रीमंत बाजीराव पेशवा की स्मृति में प्रतिष्ठान मप्र द्वारा बाजीराव पेशवा की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 28 अप्रैल को मनाया जाता है। कार्यक्रम में मालवा निमाड़, पुणे और महाराष्ट्र से 2 हजार से अधिक बाजीराव प्रेमी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आते हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रम के मार्गदर्शन के लिए विभाग प्रचारक खरगोन निखिलेश माहेश्वरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा देश में कई क्रांतिकारी और वीर योद्धा हुए। इतिहास में कई योद्धा देश के लिए मरकर शहीद हुए। उनमें से एक बाजीराव भी हुए। उन्होंने बताया इस बार भी रावेरखेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल पर बैठककर बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

यह रहेंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया आयोजन के लिए गांव-गांव जाकर कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण दें। नगरी केंद्रों से सभी युवा वाहन रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल रावेरखेड़ी पहुंचे। कार्यक्रम 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में बाजीराव पेशवा समाधि स्थल पर आने का आग्रह किया। कार्यक्रम समाप्ति पर बाजीराव भोजन की व्यवस्था रहेगी। लक्ष्मण इंगले, मनोज बिरला, नगेंद्र मुछाला, परसराम चौहान, राजेंद्र साद, केदार पंडित, सन्नी भाटिया, रितेश पाटीदार, मनोज शर्मा, सुरेश पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार, राजेश बडोले, विक्रम पंवार आदि उपस्थित थे।

बैठक के पहले पूजा-अर्चना करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...