पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु द क्रिएटर में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

गुरु द क्रिएटर में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | ग्रीन वैली सीनियर सेकंडरी स्कूल कानापुर में 9वें सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरु द क्रिएटर का आयोजन हुआ। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया ग्रामीण परिवेश में ग्रीन वेली क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान है। शिक्षा के अतिरिक्त सह. शैक्षणिक गतिविधियां भी छात्रों के लिए अनिवार्य है। कलेक्टर अशोक वर्मा ने शिक्षकों को कर्तव्य का बोध कराया व छात्रों को मेहनत व लगन से अध्ययन करने की सीख दी। छज्जुलाल पटेल, राधेश्याम कानापुरिया, छगनलाल पटेल, विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी उपस्थित थे। मनोज पटेल, रविंद्र पटेल, सीताराम पटेल, हुकुम पटेल ने अतिथि‍यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। दीपक खेड़े, अजय तंवर, रीगेंसी शर्मा, रोशनी निगम, प्राचार्य नितिन जायसवाल, सिद्धार्थ जाधम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...