खरगोन | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार में 21 से 23 मई तक राष्ट्रीय शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में जिले से 9 शिक्षक शामिल होंगे। उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 से शिक्षक विकास गीते, नीरज जोशी, पवन भावसार और नंदकिशोर गुप्ता शामिल होंगे। वहीं प्रावि बिलखेड़ से दीपक गुप्ता, मावि गोवाड़ी से संजय विश्नोले, सनावद से रामेश्वर बिरला, महेंद्र पंवार व अनोखीलाल पटेल साथ रहेंगे। भी शिविर में हिस्सा लेंगे।