श्रीराम कथा के लिए समिति का गठन
सनावद | राजराजेश्वरी महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान में 3 से 9 जून तक आयोजित होने वाली संगीतमय श्री राम कथा के लिए समिति का गठन गुरुवार मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में हुआ। नगर के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, संत व मंदिर पुजारी उपस्थित थे। सहमति से गठित समिति में अध्यक्ष अनिल गर्ग, उपाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, सचिव रामचरण कुशवाह, कोषाध्यक्ष योगेश नीमा को नियुक्त किया गया।