पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रहे ठेकेदारों ने किसानों से कहा डंपर से कुचल दूंगा

रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रहे ठेकेदारों ने किसानों से कहा- डंपर से कुचल दूंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सेल्दा/सनावद

सेल्दा स्थित थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला लाने के लिए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एनटीपीसी द्वारा ठेकेदारों से रेलवे ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान ठेकेदार मनमानी कर किसानों के खेतों का नुकसान किया जा रहा है। जब इसका विरोध किसानों ने किया तो ठेकेदार द्वारा धमकी देकर डंपर से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को खेतों में विवाद के बाद किसान एनटीपीसी के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अफसरों से शिकायत कर ठेकेदारों को मनमानी करने से रोकने की शिकायत की।

किसान मंशाराम धोगड़िया, कानीलाल, लछीराम, अंबाराम ने बताया सेल्दा से करीब 1 किमी दूर हमारे खेत है। खेतों के बीच से रेलवे ट्रैक का निर्माण राइटस कंपनी द्वारा आईएससी कंपनी से ठेके पर करा रहे हैं। ठेकेदार निर्माण के दौरान मनमानी कर रहे हैं। खुदाई का मलबा व पत्थर किसानों के खेतों में डाल रहे हैं। क्षेत्र में ब्लास्टिंग कर रहे हैं। इससे घरों की दीवार में दरार आ गई है। कुछ ही दिनों में बारिश शुरू होने वाली है। ऐसे में खेत तैयार नहीं हुए तो हम बोवनी नहीं कर पाएंगे। करीब 10 दिनों से ठेकेदार मनमानी कर रहा है।

समस्या के चलते किसान शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे ठेकेदार से रास्ता खोलने व खेतों से मलबा हटाने की बात करने गए। इस दौरान ठेकेदार ने किसानों से अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। किसान लछीराम ने बताया ठेकेदार ने किसानों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश भी की।

खेतों में हुए विवाद के बाद सुबह 11.30 बजे करीब 25 से 30 किसान सेल्दा स्थित एनटीपीसी के कार्यालय पहुंचे। एचआर हैड प्रमुख कन्हैयादास से चर्चा कर ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत की। एक घंटे तक किसानों से चर्चा करने के बाद ठेकेदार से बात कर जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। ओमप्रकाश वर्मा, राजेंद्र मुछाला, गजानंद चोपड़ा, हरेराम बिर्ला, केदार राठौर, संजय चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

एनटीपीसी कार्यालय के बाहर शिकायत के लिए खड़े किसान।

खबरें और भी हैं...