पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति जाप किया, मंडल विधान का होगा पूजन

शांति जाप किया, मंडल विधान का होगा पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री आदिनाथ जिनालय में अस्थाई वेदी शुद्धि के 3 दिनी कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को सुबह 6 बजे जिनबिंबों के प्रच्छालन अभिषेक नित्य पूजा व प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के विशेष पूजन के साथ शांति जाप से कार्यक्रम शुरू हुए।

पावागिरि ऊन से आए भावेष भैया ने सुबह वेदी शुद्धि, मंगल कलश, स्थापन सकलीकरण क्रिया के बाद जाप में बैठे श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाकर शांति मंत्रों के सामूहिक जाप की शुरुआत कराई। टीकमचंद भूच, सत्येंद्र जैन, नरेश पाटनी, पवन जैन, कमलेश जैन, हेमचंद पाटोदी, महेंद्र पाटोदी, सुनील जैन, महेंद्र जैन, कमल जैन, पुष्पेंद्र जैन, बसंत जैन, देवेंद्र बड़जात्या, तपन जैन ने शांति जाप किए।

जिनालय में शांति पाठ करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...