सनावद | प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पिछले दिनों पर्यवेक्षकों द्वारा बनाए गए मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा की गई। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, कमलनाथ द्वारा जारी सूची में हुई नियुक्ति पूर्व सांसद ताराचंद पटेल व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह भाटिया की सहमति से हुई।