पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

108 औषधियों से किया अभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में शनि जयंती पर नगर के शनि मंदिरों में भक्ति भाव से भगवान शनिदेव का जन्म उत्सव मनाया गया। मोरघड़ी स्थित शनि गजानंद संस्था द्वारा भगवान शनिदेव का 108 औषधियों से अभिषेक किया गया। पंडित आनंद कानूनगो ने बताया 108 औषधियों से भगवान शनि का अभिषेक किया गया।

अभिषेक के दौरान शनिदेव से क्षेत्र में अच्छी वर्षा के लिए विशेष पूजन किया गया। सुबह 7 बजे से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो रात 10 बजे तक चलता रहा। शाम 7 बजे महाआरती के बाद भी भीड़ मंदिर परिसर में लगी रही। चने व पुड़ी का प्रसाद रात 10 बजे तक वितरित किया गया। इसी तरह सूत मिल के पास स्थित शनि मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शनि देव का पूजन करने पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने तेल काला कपड़े उड़द सहित शनिदेव की प्रिय वस्तु समर्पित की। शाम को अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। रात में बंगाली बाबा भजन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। नगर के शीतला माता टेकडी स्थित शनिदेव के मंदिर पर भी दूर दराज से आए नागरिकों ने भगवान शनि देव का पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

खबरें और भी हैं...