बालकवि बैरागी के निधन पर श्रद्धांजलि
सनावद | वरिष्ठ कवि साहित्यकार व कुशल राजनेता बालकवि बैरागी का निधन हो गया। उनके निधन पर अनेक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि दी। सनावद के अखिल लोक परिषद के संयोजक विवेक विद्यार्थी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम सेन, लेखक संघ जाकिर हुसैन अमी, वरिष्ठ साहित्यकार गेंदालाल जोशी, मदन राही, सद्भावना साहित्य मंच सालगराम मालवीय, पूर्व सांसद ताराचंद पटेल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए साहित्य किए गए कार्य का उल्लेख किया गया। नगर में कई बार सनावद में स्वाधीनता सेनानी जगदीश विद्यार्थी के निवास पर आए थे। जहां उन्होंने स्थानीय साहित्यकार व शायरों के साथ कविता पाठ किया था।