संस्था... पर्यावरण प्रदूषण व जल सरंक्षण को लेकर चिंता
सनावद | निरंतर गिरते भूजल स्तर, प्रदूषित पर्यावरण व वर्षा जल संरक्षण को लेकर को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण चिंतक ऋत्विक हॉस्पिटल परिसर में जुटे। सभी ने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए धरातल पर यथार्थवादी उपाय करने का निर्णय लिया। श्रमदान कर वर्षा जल संरक्षण के लिए ऋत्विक हॉस्पिटल परिसर में सोख्ता गड्ढा खोदा। विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व नपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, रामचरण कुशवाह, पर्यावरण चिंतक डॉ. सुरेश रांका, डॉ केके श्रीवास्तव, लॉयस क्लब अध्यक्ष निर्मला मिश्रा व अनिता जैन, समाजसेवी डॉ. दुलीचंद चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के प्रभात उपाध्याय, रशीद जोया, रोटरी क्लब के सुशील शर्मा, जाकिर हुसैन अमि, भागचंद जैन, पिंटू सेन, डॉ. कमलेश चौधरी, कल्याण लाड, राजेश अजमेरा, सुरेंद्र पटेल, राकेश गीते, देवेंद्र करहे, अनिल चौधरी, श्याम माहेश्वरी व अन्य नागरिकों ने जल संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान का संकल्प व्यक्त किया।