संस्था... आतिशबाजी कर मनाया जश्न
सनावद | कर्नाटक में मिली विजय पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जश्न मनाया। सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा 104 सीटों पर जीत कर भाजपा ने दक्षिण भारत में अपनी प्रभावी जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है। विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी ने कर्नाटक की जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा जनता ने भाजपा की विकासवादी नीति को समर्थन किया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस दौरान प्रभात उपाध्याय, मनोज जैन, रशीद जोया, पवन कौशल, जयेश राठौर, पवन गोधा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।