बासवा | बुधवार को बादल छाने के साथ धूल भरी हवा चली। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर वाहन चालकों को वाहन रोकना पड़ा। दोपहर में धूल भरी हवा का दौर करीब आधे तक चला। इससे बारिश आने की संभावना थी लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा थमने के बाद बादल छाए। सनावद शहर में भी बादल छाए रहे।