श्रीराम कथा स्थल का किया भूमिपूजन
सनावद| संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में जून के प्रथम सप्ताह में होगा। बुधवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया। स्वामी श्री राजेश्वरनंद महाराज उरई उप्र के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा होगी। विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, प्रभात उपाध्याय, विष्णु ठेकेदार, संजय राठौर, मनीष जैन, दुलीचंद चोपड़ा, दिलीप गुप्ता, श्याम पुरोहित, जीतू धाकड़, लक्ष्मीनारायण दोगायां व अन्य ने कथा स्थल का पूजन-अर्चन कर तैयारियों का जायजा लिया।