पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने के पहले ही सीएम यदुरप्पा के इस्तीफे के बाद सनावद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। किसान नेता नरेंद्र पटेल ने बताया भाजपा की कथनी और करनी इस शक्ति परीक्षण से जनता के सामने आ गई है। भाजपा की दोगली नीति को देखने के बाद देश का हर नागरिक ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ उनकी दोहरी मानसिकता के कारण ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में भाजपा के हटने ओर कांग्रेस समर्थित दल की सरकार बनने पर बस स्टैंड पर खुशी जाहिर करते एक दूसरे को बधाई दी। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। एनएसयूआई, युवक कांग्रेस सेवादल व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...