पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आसान

महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | कॉलेजों में इस वर्ष प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया में बदलाव किया है। ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद अंकसूची जैसे दस्तावेज सत्यापन कराने कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर माध्यमिक शिक्षा मंडल का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। जिससे 12वीं की अंकसूची, जाति, मूल निवासी जैसे अन्य प्रमाणपत्र सहित सभी जानकारी प्रवेश आवेदन के साथ लिंक हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...