बाबा साहब ने कहा है जीवन महान होना चाहिए
अनुसूचित जाति परिषद सनावद के तत्वावधान में शुक्रवार को डॉ. बाबा साहब भीमराव अांबेडकर का 127वीं जयंती पर्व मनाया गया। आज के दिन पर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक विचारकों पर अपने विचार रखे। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र हुए। इसके पूर्व बड़ूद से समाजजन रैली लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
सत्यशोधक समाज के प्रदेश प्रभारी कमल उपाध्याय ने बाबा साहब के जीवन का चित्रण करते हुए कहा बाबा साहब ने हमेशा कहा है कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए। बाबा साहब ने अपने जीवन पर्याय महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा व सभी समाज के लिए काम किया है। सत्यशोधक समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल सावले ने कहा बाबा साहब के विचारों को युवाओं में प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है क्योंकि युवा पीढ़ी ही देश में अहम भूमिका निभाती है। सुनीता तटवारे व रीना पिपलिया ने मातृ शक्ति को संदेश देते हुए कहा महिलाओं को जन जागृति के लिए शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा प्रसार-प्रचार करना चाहिए। साथ ही बाबा साहब के आदर्शों का महत्व बताया। उन्होंने कहा सरकार के झूठे वादों से समाज को दूर रहना चाहिए। द्वारका सिटीले, यशवंत मंसोरे ने संविधान को बचाने का समाज से अाह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन बिरला, नरेंद्र पटेल, सावन यादव ने भी बाबा साहब के विचारों को समाज में लागू करने की बात कही। साथ ही उनके आदर्शों पर जीवन जीकर श्रेष्ठ बनने के लिए आह्वान किया। इस दौरान अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष दीपक बैसवार, पुष्पेंद्र रावल, जय शिंदे, चेतन मंडलोई, हेमंत, बलराम ठेकेदार, रफीक मुंडा सहित बड़ी संख्या में युवा समाजजन उपस्थित थे।
डॉ. बाबा साहब अांबेडकर की 127वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में कमल उपाध्याय ने कहा-
कार्यक्रम में शामिल समाज के लोग।