संस्था... 154 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
सनावद | नि:शुल्क साइकिल वितरण शासकीय कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय मोरटक्का चौराहा व शासकीय बालक उमावि खरगोन रोड के विद्यार्थियों को विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। बालक विद्यालय में 58 साइकिल व कन्या शाला में बालिकाओं को 96 साइकिल का वितरण समारोह में किया। विधायक ने कहा सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। अपने परिवार क्षेत्र का नाम रोशन करें। समारोह में कमल बिर्ला, प्रभात उपाध्याय, राशिद जोया, सालकराम निंगवाल, दीपक चौधरी, सागरसिंह चौहान, दुर्गाशंकर अत्रे, शिशिर देसाई, दिनेश मंडलोई, बालक विद्यालय के जफरुल्ला खान, यशवंत कानूनगो, हरिशंकर जोशी, नारायण रघुवंशी, भूपेंद्र जैन, विनय पाटिल सहित अन्य उपस्थित थे।