संस्था... लायनेस क्लब अध्यक्ष जैन को मिले 12 अवार्ड
सनावद | इंदौर में आयोजित लायनेस के डिस्ट्रिक्ट के अलंकरण समारोह खुशियां में वर्षभर की उमंग व उत्साह को अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद पद्मश्री जनक पलटा ने लायनेस क्लब सनावद सिटी की अध्यक्ष अनिता भागचंद्र जैन को 12 अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों के लिए दिया गया। उन्हें प्रसिद्ध नारी गेटअप झांसी की रानी, बैनर प्रजेंटेशन, अति सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्थाई सेवा कार्य में प्रतीक्षालय निर्माण, दिव्यांग व वृद्धजन कार्य, नारी कल्याण, शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य, सम्मान प्रदत्त सर्वश्रेष्ठ क्लब विजिट का अवार्ड मिला। लक्की ड्रा में भारती परिहार द्वितीय व रेखा जोशी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान परविंदरसिंह भाटिया, निर्मल जैन, सरला सामरिया की उपस्थिति में अवार्ड सेरेमनी हुई।