ओवरलोड भूसे से भरे ट्रक में बिजली के तार टकराने से लगी आग
ओवरलोड भूसे से भरे ट्रक में बिजली के तार टकराने से लगी आग
सनावद | रविवार दोपहर करीब 1.40 बजे पॉलिटैक्निक कॉलेज के पास हाईवे पर ओवरलोड भूसे से भरे ट्रक में आग लग गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने बताया भूसे से भरा ट्रक खंडवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से भूसे में आग लग गई। तत्काल आग पर पानी डालकर बुझा दिया गया। पिछले दिनों बासवा में कपास की गठान के ओवर लोड वाहन में आग लग गई थी। इससे पूरा ट्रक जल गया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन इस ओर कार्रवाई नहीं कर रहा है।