पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के आभार के लिए निकाली यात्रा

किसानों के आभार के लिए निकाली यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सम्मान यात्रा का समापन रविवार को ग्राम कानापुर में हुआ। मुख्यमंत्री को मिले कृषि कर्मण्य पुरस्कार के लिए किसानों का आभार व्यक्त करने व सम्मान करने के उद्देश्य से प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

बड़वाह विधानसभा की यात्रा ग्राम ओखला के प्राचीन ओखलेश्वर मंदिर से 5 अप्रैल को शुरू हुई जो क्षेत्र से होकर रविवार को कानापुर में समाप्त हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी व किसानों ने भगवान बलराम की पूजा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा प्रदेश की शिवराज सरकार अन्नदाता किसान भाइयों के हितों के रक्षार्थ हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या बिजली पानी को लेकर शिवराज सरकार ने क्षेत्र को कई सिंचाई योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि पिछले साल जिन किसानों ने अपना गेहूं सोसायटियों के माध्यम से बेचा है उन्हें 200 रुपए क्विंटल की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में 16 से 26 अप्रैल तक डाली जाएगी। इस वर्ष की बोनस राशि जून तक किसान तक पहुंच जाएगी। कल्याण अग्रवाल, रामचरण कुशवाह, यात्रा प्रभारी महेश गुर्जर, लक्ष्मीनारायण दोगाया, मीडिया प्रभारी रशीद जोया सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

सम्मेलन में शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक।

खबरें और भी हैं...