आदिनाथ जिनालय में होगा 100 साल पुरानी वेदी का जीर्णोद्धार
भवानी मार्ग स्थित श्री आदिनाथ जिनालय की प्राचीन वेदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए जिनबिम्बों को अस्थाई वेदी पर विराजमान किया जाएगा। इस मौके पर तीन दिनी कार्यक्रम होंगे।
डॉ. नरेंद्र जैन भारती व आशीष झांझरी ने बताया खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा जैन समाज के सहयोग से 100 साल पूर्व स्थापित प्राचीन वेदी का जीर्णोद्धार व गर्भगृह को नवीन रूप देने के लिए प्राचीन वेदी का उत्थापन करके अस्थाई रूप से बनाई वेदी पर जिनबिम्बों को स्थापित करेंगे। 3 दिनी कार्यक्रमों में भावेश भैया ऊन के निर्देशन में सोमवार सुबह शांति जाप शुरू होंगे। मंगलवार को दोपहर 1 बजे मंडल विधान व रात 8 बजे से सामूहिक भक्तामर पाठ, बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व पर अस्थाई वेदी की शुद्धि कर जिनबिम्बों को विराजमान करेंगे। हेमचंद पाटोदी, संतोष बाकलीवाल, गजेंद्र बाकलीवाल, नरेश पाटनी ने बताया शांति जाप में करीब 30 व्यक्ति सम्मिलित होकर रोजाना शांति जाप करेंगे।
आदिनाथ जिनालय स्थित प्राचीन वेदी जिसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।