पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांची| नगर में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद‌्घाटन विदिशा कलेक्टर अिनल सुचारी ने किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुचारी ने कहा कि शहर के चिकित्सकों को भी दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाए देने के लिए आगे आना चाहिए तािक ग्रामीण अंचलों के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आ सके। वहीं कार्यक्रम में हैदराबाद से आए डॉ. व डीन इलेक्ट इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स ने कहा कि सभी चिकित्सकों को ऐसे सम्मेलनों में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए जिससे वे हृदय रोग व मधुमेह के बारे में नई जानकारी प्राप्त कर सकें। वहीं डॉ. पीसी मानोरिया ने कहा कि विगत वर्षों में चिकित्सा विज्ञान ने बहुत तरक्की की है। इसके लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में राेहतक के डॉ. राजेश राजपूत, एपीआई मप्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एमएस राजपूत, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सीसी चौवल, डॉ. मनोज इदुरकर, डॉ. मनोज इदुरकर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...