बम्होरी| मंसूरी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों द्वारा बताया गया कि हम सभी मंसूरी भाइयों को अपने समाज के लोगों की तालीम, तरक्की, तिजारत पर ध्यान देना है, जिससे मंसूरी समाज के लोग आगे बढ़ सकें। बैठक में मंसूरी समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति के साथ मकसूद भाई मंसूरी सलामतपुर को सांची ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मास्टर शरीफ मंसूरी सलामतपुर को जिला संरक्षक एवं मास्टर बहीद मंसूरी को ब्लॉक संरक्षक व अन्य लोगों को सदस्य पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष फारुख मंसूरी द्वारा दिए गए।