सिरोंज विधायक की निधि से सांची के वार्ड 14 में बनेगी सीसी सड़क
सांची| नगर परिषद के वार्ड 14 में सिरोंज विधायक गोवर्धन उपाध्याय द्वारा सीसी रोड निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए 3 लाख रुपए की राशि से बनने वाले सीसी रोड का नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला पप्पू रेवाराम द्वारा भूमिपूजन किया गया। सीसी सड़क की मांग रहवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक न होने तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग न मिलने के कारण अध्यक्ष ने अपने प्रयासों से सिरोंज विधायक से उक्त समस्या के निराकरण में सहयोग की मांग की। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उक्त कार्य हेतु राशि प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू रेवाराम पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील जैन, वार्ड पार्षद रतनलाल जैसवाल, पार्षद मुशर्रफ कुरैशी, वसीम कुरैशी, उप यंत्री मयंक अरोरा, ठेकेदार सहित कई लोग उपस्थित थे।