पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सांचौर में शहरवासियों के साथ सांसद देवजी एम पटेल ने किया श्रमदान

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सांचौर में शहरवासियों के साथ सांसद देवजी एम पटेल ने किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्वच्छता पर्व पर शहरवासियों सहित सांसद देवजी एम पटेल, प्रशासन अधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने श्रमदान किया। शहर के दरबार चौक, मुख्य चार रास्ता सहित कई जगहों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। दुकानदारों को कचरा पात्र वितरण कर दुकानों का कचरा पात्र में इक्कठा कर कचरा संग्रहण वाहन में डालने का आह्वान किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीता मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष दिलीप राठी, तहसीलदार पितांबरदास राठी, ईओ शिवपालसिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जामाराम चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कारोला सांसद पटेल की मौजूदगी में में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

करड़ा| निकटवर्ती कोड़का ग्राम पंचायत में सरपंच सुगणादेवी की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत परिसर समेत गांव में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया गया। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी आसुराम विश्रोई, रामाराम देवासी, वागाराम मेघवाल, मफतलाल मेघवाल, बलवंताराम, हडमताराम, प्रभुराम नाई आदि मौजूद थे।

ग्राम स्वराज्य अभियान के दौरान की सफाई

चितलवाना | ग्राम स्वराज्य स्वच्छता अभियान के दौरान बुधवार को चितलवाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम पंचायत कार्मिक ग्राम सेवक सरपंच सहित ग्रामीणों की ओर से सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार, रोजगार सहायक सलीम खान, राकेश कुमार सहित कई कार्मिक उपस्थित रहे।

सांचौर. शहर में श्रमदान करते सांसद व शहरवासी।

खबरें और भी हैं...