भाजपा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन
सांचौर| मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार व भाजपा प्रदेश संगठन अध्यक्ष की ओर से गठित सांचौर विधानसभा की कोर कमेटी की प्रथम बैठक जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों व पार्टी संगठन की ओर से किये जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जामाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास, चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, महेंद्रसिंह झाब, मोतीराम चौधरी, रतन देवासी, रावतसिंह, सांवलाराम सहित मौजूद रहे।