पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी की बैठक, आगामी योजनाओं पर की चर्चा

एबीवीपी की बैठक, आगामी योजनाओं पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा बैठक का आयोजन जोधपुर प्रांत अध्यक्ष विजेंद्र गोदारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। जिला प्रमुख रमेश गिरी ने बताया कि बैठक में वर्ष भर की गतिविधियों की चर्चा की। जिसमे सदस्यता, छात्रसंघ चुनाव, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, आंदोलनों, केरल चलो अभियान, सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस वर्ष एबीवीपी जालोर जिले में इस वर्ष 5 हजार नए सदस्य बनाएगी। सामाजिक अनुभूति के प्रथम चरण में 200 कार्यकर्ता 5 दिन के लिए गांव-गांव जाकर समाज जीवन मे प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे। बैठक प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कानसिंह राजपुरोहित, जिला कार्यसमिति सदस्य मोहनलाल देवासी, सांचौर नगर अध्यक्ष नरसाराम चौधरी, नगर मंत्री अमृत सेन, सह नगर मंत्री छगन लाल माली, संयोजक चेतन पुरोहित, सह मीडिया प्रभारी राम कृष्ण बिश्नोई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...