- Hindi News
- National
- शादी के सीजन में बाजार में अच्छी ग्राहकी सर्राफा व कपड़ा बाजार में ज्यादा भीड़
शादी के सीजन में बाजार में अच्छी ग्राहकी सर्राफा व कपड़ा बाजार में ज्यादा भीड़
वैवाहिक और मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। बाजार में शादी-विवाह के लिए खरीदारी होने लगी है। कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है, तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आयटम खरीद रहे हैं। पिछले लंबे समय से ठंडा हुआ बाजार अब शादियों के सीजन से गुलजार होने लगा है। लोग गहने, कपड़े और फर्नीचर सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दरअसल, वैवाहिक कार्यक्रम के चलते बाजार में जमकर सामान की खरीदारी होने लगी है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से व्यापार में उठाव आने की उम्मीद हैं। शादी-विवाह की तैयारी के लिए और उपहार में देने के लिए बाजार में फर्नीचर की दुकानों पर भी अलमारी, डबल व सिंगल बेड आदि की खरीददारी ज्यादा रही। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी आयटम आदि की खरीददारी ज्यादा रही है।
पिछले तीन महीनों से सुस्त पड़े बाजार में लौटी रौनक
सर्राफा बाजार में भी हो रही खरीदारी
पिछले तीन महीने से सुस्त पड़े सर्राफा व्यवसाय में सहालग ने एकाएक चमक ला दी है। रविवार को सराफा की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का जमावड़ा दिखा। लोग अपनी जरूरत और हैसियत के अनुसार सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते देखे गए। सराफा व्यवसायी ने बताया कि महंगाई के चलते सोना चांदी खरीदने वाले लोगों में ज्यादातर वे हैं, जिन्हें अपने बेटे बेटी की शादी करनी है या फिर दुल्हन को उपहार देने वाले रिश्तेदार।
सांचौर. एक दुकान में खरीदारी करने को उमड़ी भीड़। फोटो| भास्कर
बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भी दिखने लगी भीड़
स्टील और पीतल के बर्तनों की मांग-शादी-विवाह का सीजन होने से शहर के बाजार में बर्तनों की दुकानों में भी अच्छी खासी रौनक है। लोग शगुन के बतौर पीतल के बर्तनों की अधिक खरीदी की जा रही है। स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं सहालग के चलते किराना कारोबार में खासी बढ़ोतरी हुई है।
कपड़ा बाजार में उमड़ रही भीड़
कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने शहर पहुंचे। शहर के विभिन्न क्षेत्र की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कपड़ा व्यवसायी गणपत पुरोहित पालड़ी व दिनेश खत्री ने बताया कि सावों की मांग से कपड़े का कारोबार बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में कपड़ा बाजार में ओर तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।