पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालभर पहले चोरी हुई जिला प्रमुख गोहिल की स्कॉर्पियो से आरोपी करते रहे शराब तस्करी

सालभर पहले चोरी हुई जिला प्रमुख गोहिल की स्कॉर्पियो से आरोपी करते रहे शराब तस्करी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चोरों पर रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सांचौर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सालभर पहले जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल की चोरी हुई निजी स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वाहन चोरी व मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक साल पहले हुई थी स्कॉर्पियो चोरी : बीते वर्ष हाड़ेचा में जिला प्रमुख के निवास स्थान से चोरों ने उनकी स्कॉर्पियो चुरा ली थी। जिसके बाद उनके पुत्र नरेन्द्रसिंह ने रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया था। सालभर से पुलिस इसके चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। हाल ही में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने तकनीकी संसाधनों को गहनता से जांच करने और मुखबिर तंत्र विकसित कर चोरों की धरपकड़ शुरू की।

गुजरात में शराब तस्करी की, दो बार रंग बदला : तीनों आरोपियों ने स्कॉर्पियों चोरी के बाद गुजरात में शराब के फेरे शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्कॉर्पियो चोरी के बाद कई फेरे गुजरात में अवैध शराब के किए। चोरी के समय स्कॉर्पियो का मूल रंग ग्रे था, लेकिन आरोपियों ने बाद में दो बार इसका रंग बदल दिया। बरामदगी के समय सफेद कलर था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम : वाहन चोर का मुख्य सरगना ओमप्रकाश दोनो साथियों के साथ सांचौर शहर व आस -पास के क्षेत्र में दिन में वाहनों की रैकी करते तथा मौका मिलते ही रात्रि में वाहन को चोरी कर ले जाते थे। जिसके बाद वाहन की पहचान छिपाने के लिए कलर बदलने व इंजन नंबर व चैसिस नंबर ग्लेण्डर से घिस देते तथा पंच से नये इंजन नम्बर व चैसिस नंबर लिख देते थे।







चचेरा भाई भी वाहन चोर, उसका शौक मोज भी लगा अच्छा तो अपनाया रास्ता : गिरफ्तार मुख्य आरोपी पुर निवासी ओमप्रकाश का चचेरा भाई गणतपलाल शातिर वाहन चोर है। जिन पर कई चोरी के मामले भी दर्ज हो रखे हैं। ऐसे में गणपतलाल द्वारा वाहन चोरी के बाद उसके गाड़ी में घूमने व शौक मौज को देखते हुए इन्होंने भी चोरी का रास्ता चुनते हुए गैंग बनाकर चोरी का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपी स्मैक सहित कई प्रकार के नशे के आदि भी है।

पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले में राजीव नगर पुर निवासी ओमप्रकाश खिलेरी पुत्र मोतीराम विश्नोई, लालाणियों की ढाणी सरवाना निवासी प्रकाश कुमार जाणी पुत्र भगवानाराम विश्नोई व हेमा की ढाणी हाड़ेचा निवासी ओमप्रकाश गोदारा पुत्र भगा उर्फ भगवानाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया।

इस टीम ने की सफालता हासिल एक साल पहले हुई चोरी के खुलासे को लेकर एसपी ने टीम का गठन किया था। थाना प्रभारी सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में उपनिरीक्षक केशाराम चौधरी, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल भवरसिंह, मीठालाल, गोकाराम, त्रिलोकसिंह की टीम इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश की। एसआई केशाराम चौधरी ने वाहन को ट्रैस कर लिया। जिस पर वाहन बरामदगी के साथ-साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

1 साल पहले जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल की स्कॉर्पियो चोरी हुई थी, जिसे बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। - सुखराम विश्नोई, थानाधिकारी सांचौर।

खबरें और भी हैं...