पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्ज्वला दिवस पर होंगे कार्यक्रम

उज्ज्वला दिवस पर होंगे कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्ज्वला दिवस पर होंगे कार्यक्रम

सांचौर |
प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के नोडल अधिकारी अमित कुमार राजौरा ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत उद्देश्य, ग्रामीण उपभोक्ताओ को सुरक्षा व उपयोग को लेकर जानकारी दी जाएगी। वहीं इसके उपयोग के लिये पात्र परिवारो को इससे जोड़ने की जानकारी दी जाएगी। इस योजना के तहत भारत सरकार की ओर से पांच करोड़ से बढाकर आठ करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें नवीन श्रेणी जोड़ी गई है। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्योदय, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी उक्त योजना का लाभ ले सकते है। इसका मुख्य उद्देश्य कुछ सीखे, कुछ सिखाये पर आधारित होगा। उक्त कार्यकम 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 25 हजार एलपीजी पंचायतो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक पंचायत से पांच सौ महिलाएं व पुरूष हिस्सा लेगें । उन्होने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप ग्रामो को शुद्ध व धुंआ मुक्त बनाने व महिलाओ को सशक्त बनाने का उद्देश्य निर्धारित किया गयाा है।





जिसके तहत जिले के 13 ग्रामो को चिन्हित किया गया है जिसमें माधोपुरा, सुंथड़ी, आकोडिय़ा, ख्चामुंडा नगर, साकरिया, कुकडिय़ा, कोलियो की गढी, वंाक, बिछावाड़ी, जाखल, धनौल, जोड़वास, बामनवाड़ा जिसे 5 मई तक धुंआ मुक्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...