गोदाम में आगजनी के मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं
सांचौर| बुधवार देर रात शहर के हाडेचा रोड़ पर हनुमानजी मंदिर के पास हार्डवेयर गोदाम में सिरफिरों द्वारा पेट्रोल छीड़कर आग लगाने के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली नजर आए। पुलिस द्वारा दस अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश में है। पुलिस द्वारा सदिग्धों को हिरासत में लेकर लगातार पुछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे है। इधर एसएफएल टीम द्वारा घटनास्थल को सैपल लिया था जिसकी रिर्पोट आने के बाद जल्द ही मामले का खुलासा होने की आशंका है।