सांचौर विधानसभा के लिए भाजपा कोर कमेटी का किया गठन
सांचौर विधानसभा के लिए भाजपा कोर कमेटी का किया गठन
भास्कर न्यूज | जालोर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सांचौर विधानसभा के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया।जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने बताया कि इस कमेटी में सांसद देवजी एम पटेल, जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी मिलाप मेहता, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी सांचौर मोतीराम चौधरी, संाचौर प्रधान टाबराराम मेघवाल, चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, नगरपालिका अध्यक्ष नीता मेघवाल, सांचौर नगर मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र व्यास, सांचौर ग्रामीण अध्यक्ष जामाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष चितलवान सांवलाराम माली, झाब मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह, अरणाय अध्यक्ष रतन देवासी, जिला प्रभारी रावतसिंह दुठवा को सदस्य बनाए गया। ये कमेटी सांचौर क्षेत्र से जुड़े पार्टी के विषयों पर निर्णय कर सकेगी।