पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक कोष के 6 कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी

विधायक कोष के 6 कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विधायक कोष से 6 कार्यो के लिए 27 लाख 90 हजार रुपयों की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किश्त की राशि हस्तांतरण की स्वीकृति जारी की हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि जालोर विधायक अमृता मेघवाल की अनुशंषा पर रेवतड़ा, जीवाणा, पांथेडी व बावतरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य के लिए 18 लाख रुपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं। जिनमें से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 4 लाख 50 हजार की स्वीकृति जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल की अनुशंषा पर कोडी ग्राम में जनउपयोगी विद्युतीकरण कार्य के लिए 90 हजार तथा सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई की अनुशंषा पर वीरावा ग्राम में मुख्य आबादी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान की चार दिवारी कार्य के लिए 4 लाख व राप्रावि रतनपुरा में एक कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं।

खबरें और भी हैं...