पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन समाज ने मृत्युभोज किया बंद, समाजबंधुओं ने ली शपथ

सैन समाज ने मृत्युभोज किया बंद, समाजबंधुओं ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | स्थानीय सैन छात्रावास में युवाओं की ओर से सैन जयंती मनाई गई। जिसमें आस-पास के गावों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले सैनजी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। इसके बाद स्नेह मिलन कार्यक्रम में भामाशाहों व अतिथिओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भामाशाहों ने छात्रावास के 5 कमरों के निर्माण की घोषणा की। कार्यकर्ता पीबी (अजय) सैन करड़ा, प्रकाश कुमार आजोदर, नरसीराम, अरविंद रानीवाड़ा की ओर से समाज में नशा मुक्ति, मृत्युभोज बंद करने का आह्वान किया। अध्यापक रमेश कुमार ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। भंवरलाल ने बाल विवाह रोकथाम की बात कही। इस मौके सूरजमल मालवाड़ा, भंवरलाल सांचौर, मसराराम बिलड़, दिनेश डूंगरी, तगाराम डोरडा, छोगाराम आजोदर, दिनेश सैन, शंकरलाल जाखड़ी, कपूरराम डूंगरी, रूपाराम तावीदर, प्रकाश सैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...