पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित विभिन्न मांगों पर चर्चा कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित विभिन्न मांगों पर चर्चा कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर | भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश की बैठक स्थानीय डाक बंगले में हुई। जिसमें संाचैर व चितलवाना की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बाद विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सामान्य श्रेणी के डिमांड भरे किसानों को तुरन्त कनेक्शन दिया जाए, पूर्व सरकार की भाती ठेका प्रणाली से कार्य कराया जाए। घरेलु कनेक्शन पांच के ग्रुप की ढाणियों के डिमांड जमा है। जिन के घरेलू कनेक्शन दिया जाए, खरीफ2016 का कृषि बीमा पूरे जिले में मिला है, मगर जेसीसीबी शाखा अरणाय का बीमा नहीं मिला है जो दिया जाने, खरीफ2017 का कृषि आदान अनुदान देने, खरीफ2015-16 का आदान अनुदान 65 प्रतिशत वितरण किया गया है, जो पुरा वितरण करने, नर्मदा मुख्य नहर में पानी खोलने के साथ सांचोर लिफ्ट केनाल में भी पानी नहीं खोलने सहित विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। किसानों ने सभी मांगें नहीं माने जाने पर उपखंड कार्यालय के आगे अनिश्चीतकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान छोगाराम, हुक्माराम, सवाराम पुरोहित, राणाराम, सवाराम, पाबुराम, सताराम समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...