सांसद शहर व कारोला में कल करेंगे श्रमदान
शहर एवं कारोला में बुधवार को होने वाले स्वच्छ भारत पर्व में जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल भाग लेकर सांचौर शहर में श्रमदान करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत कारोला में आयोजित स्वच्छता रैली में भी भाग लेंगे। मीडिया प्रमुख दिनेश पुरोहित दांतिया ने बताया कि पूरे देश में बुधवार को स्वच्छ भारत पर्व मनाया जाएगा। जिसके तहत सांसद पटेल सुबह 7 बजे सांचौर शहर में स्वच्छता जागरुकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान करेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे कारोला गांव में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित स्वच्छता रैली में भाग लेंगे।