पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटिया निर्माण की शिकायत के बाद भी नर्मदा विभाग के अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ नहीं कर रहे कार्रवाई

घटिया निर्माण की शिकायत के बाद भी नर्मदा विभाग के अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ नहीं कर रहे कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माईनर निर्माण कार्य में घटिया काम को लेकर शुरू से ही विवाद रहा। हाड़ेचा माईनर पर मरम्मत कार्य में भी ठेकेदार की ओर से घटिया कार्य किया जा रहा हैं। कार्य के बारे में ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। बालेरा वितरिका में से निकलने वाली हाड़ेचा माईनर पर डडूसन गांव की सरहद में पुन: मरम्मत कार्य चल रहा हैं। जिसमें ठेकेदार की ओर से कार्य घटिया करने पर ग्रामीणों की ओर से कार्य को रूकवाकर सही करने के लिए कहा गया। फिर भी ठेकेदार की ओर से कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों की ओर से विभाग के अधिकारियों के करने के उपरान्त भी ठेकेदार को पाबंद नहीं किया जा रहा हैं। लोगों की ओर से सीजन के समय टेल पर पानी लाने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा था तब जाकर टेल तक पानी आता था। फिर भी पुन: निर्माण के कार्य में ठेकेदार की ओर से कार्य सही नहीं किया जा रहा है।

हाड़ेचा माईनर पर डडूसन गांव की सरहद में चल रहा पुन: मरम्मत कार्य

हाडेचा. कस्बे डडूसन की सरहद में हाडेचा माईनर पर किया गया कार्य।

अनियमितता बरती जा रही है

- हाड़ेचा माईनर पर पुन: निर्माण के कार्य में ठेकेदार की ओर से अनियमितता बरती जा रही हैं। विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, जबकि इस घटिया कार्य से पूर्व में भी परेशानी भोग चुके हैं। - भीयाराम व जयराम विश्रोई, ग्रामीण डडूसन

- कार्य में अनियमितमता को लेकर ग्रामीणों की ओर से कॉल भी आए थे। मंै कनिष्ट अभियंता को मौके पर भेजकर कार्य की जांच करवाकर सही करवाया जाएगा। कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। - नवीन कुमार माथुर, सहायक अभियंता, नर्मदा नहर परियोजना सांचौर

खबरें और भी हैं...