चार रास्ता पर गाय की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सांचौर | शहर के मुख्य चार रास्ता पर गाय की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर भगवा स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में गोभक्तों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय की प्रतिमा स्थापित करवाने की अनुमति दिलवाने की मांग की। जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य चार रास्ता सर्कल पर गौ माता की मूर्ति लगाना चाहते हैं, जिसको लेकर नियमानुसार केन्द्र सरकार से अनुमति की आवश्यकता है। जिसे लेकर अनुमति मांगी है। इस दौरान बड़ी संख्या में गौभक्तों ने उपखंड कार्यालय के रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक से वार्ता करते हुए उपखंड अधिकारी को अनुमति को लेकर पत्र सौंपा। इस दौरान गौ अखाड़ा गौर रक्षा सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगिरी महाराज, भगवा स्वयं सेवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश नोरवा, गजेन्द्रसिंह अचलपुर, रेवतसिंह गोहिल, सुरेश माली सहित बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद रहे।