पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खारा में जांभाणी हरिकथा के समापन पर विश्नोई समाज ने यज्ञ में दी आहुति

खारा में जांभाणी हरिकथा के समापन पर विश्नोई समाज ने यज्ञ में दी आहुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करड़ा. हवन में भाग लेते सांधु-संत व ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | करडा

निकटवर्ती खारा गांव के बलवानी नाडी स्थित गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय जांभाणी हरिकथा का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग मौजूद रहे। हरिकथा के समापन पर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में १२० शब्दों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन कर पाहल बनाया गया। इस अवसर पर सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने समाजबंधुओं से गुरू जम्भेश्वर द्वारा प्रतिपादित २९ नियमों के बारे में जानकारी देते हुए पालन करने की बात कही। वही पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई ने कहा की समाजबंधु विशेषकर युवा वर्ग विश्नोई धर्म की मर्यादा का पालन करे, एवं वृद्धजन अपने बच्चों को गुरू जम्भेश्वर भगवान के बारे में बताए, जिससे युवा वर्ग भी विश्नोई समाज का प्रसार प्रचार कर सके। इस अवसर पर मांगीलाल खिलेरी, भागीरथ खिलेरी, ठाकराराम ढाका, भीखाराम खिलेरी, लादूराम खिचड़, गंगाराम गोदारा, श्रीराम ढाका, रायच्ंाद ढाका, रावल कुपासिया, किशनलाल खिलेरी, मोबताराम गोदारा,लादूराम गोदारा, प्रेंम ढाका, अमराराम ढाका, सुखराम धेतरवाल, जोराराम धेतरवाल, हनुमान खिचड़, किशनलाल खिलेरी, किशनलाल बांगुड़ा, भारमल कुपासिया व आसुराम खिलेरी समेत समाजबंधु मौजूद थे।

जागरण व यज्ञ का आयोजन : सोमवार को कथा के समापन पर संत महात्माओं के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें विश्नोई समाज के लोगों ने घी व नारियल की आहुति दी। वही रविवार रात्री जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें संत महात्माओं के अलावा समाज के भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...